Move to Jagran APP

झामुमो ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला

- सांसद के बयान को बताया शर्मनाक व झारखंड विरोधी फोटो-जीएआरपी- 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:13 PM (IST)
झामुमो ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रविवार को रंका मोड़ पर गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया। इसके पूर्व नेताओं ने पुतले के साथ शहर में घूमकर प्रदर्शन किया तथा सांसद व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के खिलाफ शर्मनाक बयान देकर झारखंड की जनता का अपमान किया है। वह झारखंड विरोधी है तथा पूंजीपतियों के समर्थक हैं। सांसद की टिप्पणी से जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इससे जनमानस की भावना को ठेस पहुंची है। जनता भाजपा को इसका जवाब अवश्य देगी। आने वाले चुनाव में सांसद व भाजपा की सरकार अपना बोरिया बिस्तरा समेटने के लिए तैयार रहे। झारखंड से हाथ से सत्ता निकलता देखकर भाजपा सांसद बौखला गए हैं तथा अनाप शनाप बयानबाजी कर रहें हैं। पुतला दहन में कन्हैया चौबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खां, परेश कुमार तिवारी, मिथिलेश झा, मनोज कुमार ठाकुर, अनीता दत्त, लाल मोहम्मद, कमल किशोर चौबे, धीरज कुमार दुबे, नवीन तिवारी हिमांशु मिश्रा, अहमद अली अंसारी, आशीष अग्रवाल, अमित केशरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.