कांडी में 182 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मां गायत्री भारत गैस एजेंसी द्वारा 1
कांडी : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मां गायत्री भारत गैस एजेंसी द्वारा 182 लाभुकों के बीच गैस, चूल्हा व रेगुलेटर का वितरण किया गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ¨पकू पांडेय व कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद ने संयुक्त रुप से उक्त लाभुकों के बीच मुफ्त गैस का वितरण किया। मौके पर ¨पकू पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित इस योजना का लाभ शत प्रतिशत लोगों को मिल रहा है। प्रत्येक माह सैकड़ों महिलाओं को जिनका नाम छूट गया था, जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार की उज्जवला योजना गरीब महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रतिनिधियों ने शिवपुर से संध्या देवी, चटनियां से बासमती देवी, गाड़ा खुर्द से चंपा देवी, सरकोनी से रेखा देवी, खुटहेरिया से संगीता देवी, पतरिया से नंदरानी देवी, सुंडीपुर से मनोरमा देवी, सेमौरा से सावित्री देवी, घोड़दाग से पूनम कुमारी, चोका से तेतरी देवी, बलियारी से जुबैदा बीबी, अधौरा से आमिर जहाँ बीबी, देवडीह से राधिका देवी को गैस सि¨लडर, चूल्हा, रेगुलेटर व पाईप देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर संजीव ¨सह, अंजनी शर्मा, राजू ¨सह, नीरज मिश्रा, मनोज चंचल सहित कई लोग उपस्थित थे।