सर्वेशवरी आश्रम में धूमधाम से मना स्थापना दिवस
भवनाथपुर अवधूत भगवान राम आश्रम का 5
जाटी, गढ़वा/भवनाथपुर: अवधूत भगवान राम आश्रम का 58 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह गढ़वा प्रखंड के मरहटिया गांव में स्थित आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल लोग शहर में गाजे-बाजे के साथ भजन गाते चल रहे थे। वहीं भवनाथपुर में आश्रम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आश्रम परिसर की साफ सफाई के पश्चात विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आश्रम परिसर में ध्वजरोहण किया गया। साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व आश्रम के सदस्यों एवं छात्र छात्राओं द्वारा सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आश्रम से शुरू हुआ जो भवनाथपुर बस्ती से टाउनशिप चौक, बाजार होते हुए पुन: आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर आश्रम के महामंत्री बुचुल राम, सुनील ¨सह, धीरेंद्र ¨सह, पपन ¨सह, राकेश कुमार जायसवाल, जवाहिर ¨सह, अरुण चौधरी, सत्येंद्र ¨सह, बिभूति नारायण ¨सह, बसंत चंद्रवंशी, अमित ¨सह, प्रमोद बैठा सहित त सदस्य उपस्थित थे ।