Move to Jagran APP

जायंटस सेवा सप्ताह 16 सितंबर से

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रुप के अध्यक्ष श्री मनोज केशरी की अध्यक्षता में जायंट्स सेवा सप्ताह की तैयारी हेतु बैठक की गई। साथही अभी तक किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सेवा सप्ताह 16 सितम्बर 1

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:07 PM (IST)
जायंटस सेवा सप्ताह 16 सितंबर से

गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जायंट्स सेवा सप्ताह की तैयारी हेतु रणनीति तय की गई। साथ ही अभी तक किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सेवा सप्ताह 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 23 सितंबर तक चलाना का निर्णय लिया गया। सेवा सप्ताह को सुचारू रूप से संचालन के लिये सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी।  जनवरी 18 से अगस्त 18 तक किये गए कार्यक्रमों की जानकारी प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान द्वारा दी गई। जबकि चालू वितीय वर्ष का आय-व्यय का व्योरा वित्त निदेशक अशोक केशरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जायंट्स सेवा सप्ताह के दौरान सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने वाले सदस्यों को समापन के अवसर पर मोमेंटो देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जायंट्स द्वारा आयोजित प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को हृदय रोग निश्शुल्क जांच शिविर में सेवा देने के लिए डॉक्टर विकाश केशरी को भी सम्मानित केरने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रम के लिए अलग अलग  संयोजक नियुक्त किये गए। 16 सितंबर को आरके वीएस बीएड  कॉलेज परिसर में पोधरोपण, अध्यक्ष मनोज केशरी, विनोद कमलापुरी एवं नंद कुमार गुप्ता के देखरेख में किया जाएगा।17 सितंबर को बालिका मध्य विद्यालय टंडवा में संतोष कुमार मेहता, कमलेश गुप्ता एवं रविन्द्र केशरी के देखरेख में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।18 सितंबर को बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में अवधेश कुशवाहा एवं नंद कुमार गुप्ता के अगुवाई में छात्राओं का रक्त समूह जांच किया जाएगा। 19 सितंबर को आरकेवीएस बीएड कॉलेज में अंगदान पर सेमिनार किया जाएगा। जिसके संयोजक कुमार चंद्रभूषण एवं अशोक विश्वकर्मा रहेंगे।  21 सितंबर को मुहर्रम के अवसर पर नंदकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान के पास शाम 6 बजे से ताजिया तथा सिपड को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके संयोजक विजय केशरी व चंदन चंद्रवंशी रहेंगे। 22 सितंबर को यातायात जागरूकता अभियान तथा यातायात से संबंधित हैंडबिल का वितरण मझिआंव मोड़ पर विनोद कुमार गुप्ता एवं मनोज केशरी के देखरेख में किया जाएगा। तत्पश्चात 23 सितंबर को आरकेवीएस बीएड कॉलेज में ेवा सप्ताह का समापन मोजिबुद्दीन खान, दीपक केशरी एवं अशोक विश्वकर्मा के देखरेख में सम्पन्न होगा। जायंट्स अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होकर सेवा सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज केशरी, फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केशरी, विजय केशरी, विनोद कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, डॉक्टर उमा शंकर गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, ध्रुव केशरी, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, अशोक विश्वकर्मा, चन्द्रभूषण सिन्हा आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.