ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निराकरण
भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में बीडीओ विशाल कुमार बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ¨सह व कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार ने दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रो से पंहुचे लोगो की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सूना तथा उनकी समस्याओं को त्वरित निष्पादन हेतु जनता दरबार में उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिया। आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मामलो से जुड़े आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर ही निष्पादित के लिए अग्रसारित कर दिया गया। जिसमे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्राप्त 2
भवनाथपुर: प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। बीडीओ विशाल कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ¨सह व कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार ने दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पंहुचे लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मामलो से जुड़े आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निष्पादित करने के लिए अग्रसारित कर दिया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्राप्त 28 आवेदन में से 21 का निष्पादन किया गया। शेष को अग्रसारित कर दिया गया। वहीं और आपूर्ति विभाग के प्राप्त 10 आवेदन में से 7 का मौके पर ही निष्पादन करने के साथ शेष को अग्रसारित किया गया। इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, पेंशन प्रभारी राकेश बैठा, अरुणेश कुमार, चन्द्र किशोर कुमार आदि मौजूद थे।