नगर उंटारी में धूमधाम से मना योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
ुकृष्ण के जन्मोत्सव पर झूम लोग
नगर उंटारी : श्रीबंशीधर मंदिर में योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, घंटा घड़ियाल, शंखनाद एवं बाबा बंशीधरजी के जयघोष के बीच रासबिहारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संपन्न हुआ। श्रीकृष्ण का जन्म लेते ही मंदिर में मौजूद श्रद्धालु खुशी से नाचने लगे। श्रद्धालुओं के द्वारा नंद घर आनंद आयो जय कन्हैया लाल की एवं भये प्रकट गोपाला दीनदयाला यशुमति के हितकारी समवेत गायन से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री कृष्ण के जन्म के पश्चात महिलाओं नें पारंपरिक सोहर एवं बधाई गायन किया। श्रीबंशीधर मंदिर में शाम सात बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। मध्यरात्रि 12 बजे जन्म कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुरलीधर के दर्शन के लिये श्रद्धालुओं में होड़ मच गयी सभी पहले यशोदा के कान्हा का दर्शन करने के लिये लालायित थे। दर्शन के लिये उमड़ी भीड़ को कतारबद्ध कराने में स्वयंसेवको एवं पुलिसकर्मियो को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस इंस्पेक्टर सत्येन्द्र नारायण ¨सह एवं थाना प्रभारी निरंजन कुमार स्वयं मंदिर की कमान संभाल रखे हुये थे तथा शांतिपूण तरीके से जन्मोत्सव को संपन्न कराने में लगे हुये थे। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से झालर एवं फूलों से सजाया गया था। श्री वंशीधर मंदिर में पं श्रीकांत मिश्र, पं सत्यनारायण मिश्र, पं सुधांशु मिश्र, ब्रजकिशोर तिवारी, आचार्य कौशलेन्द्र झा, विनय पांडेय, सुशील पांडेय, नर¨सह नारायण शुक्ल, घनश्याम शुक्ला एवं डा शशिकांत शुक्ला के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री कृष्ण जन्म कार्य की सभी रस्म पूरी की गई। उस मौके पर पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, अखिलेश प्रसाद, उमेश अग्रवाल, वीरेन्द्र प्रसाद, अशोक जायसवाल, बब्लू जायसवाल, मुकेश सिन्हा, विकास कुमार स्वदेशी, अनुप कुमार निराला, नीरज कुमार, राजन कुमार, सुजीत अग्रवाल, आनंद, मंदीप प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। श्रीवंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधानट ्रस्टी राजेश प्रताप देव एवं डा शशिकांत शुक्ला ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर खुशी प्रकट करते हुये प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष बेहतर तरीके से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड, बिहार, यूपी एवं छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान का दर्शन पूजन किया।