24 घंटे में 77 एमएम वर्षा
पिछले 24 घंटे के भीतर गढ़वा में 77 एमएम वर्षापात रिकार्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण दानरो व सरस्वतिया नदी अचानक उफान मारने लगे हैं। इन नदियों के उफान पर होने के पीछे गढ़वा के उपरी इलाके में मूसलाधार बारिश के होना कारण बताया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण लोगों को कई जगहों पर जल जमाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं बिजली के गर्जन के कारण विद्युत आपूर्ति छह घंटे तक बंद रही। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की है। साथ ही लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है।
गढ़वा: पिछले 24 घंटे के भीतर गढ़वा में 77 एमएम वर्षापात रिकार्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण दानरो व सरस्वतिया नदी अचानक उफान मारने लगे हैं। इन नदियों के उफान पर होने के पीछे गढ़वा के उपरी इलाके में मूसलाधार बारिश के होना कारण बताया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण लोगों को कई जगहों पर जल जमाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं बिजली के गर्जन के कारण विद्युत आपूर्ति छह घंटे तक बंद रही। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की है। साथ ही लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। किसान इस बारिश को धान की फसल के लिए जीवनदायिनी बता रहे हैं। इनका कहना है कि बारिश के पानी खेतों में भर गये हैं। इस कारण धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रही है।