आज से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य
- चार जनवरी को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन फोटो 10- बैठक में शामिल प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी व अन्य संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सुपरवाइजर व बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी वसंत पांडेय ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण 2019 को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड क्षेत्र में एक जनवरी 2019 तक 1
गढ़वा: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सुपरवाइजर व बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी वसंत पांडेय ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण 2019 को लेकर विस्तृत जानकारी दी। पुनरीक्षण का काम शनिवार से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड क्षेत्र में एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष उम्र पूरा करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के क्रम में इस बात को ध्यान में रखें कि कोई भी वयस्क मतदाता छूटे नहीं तथा किसी का भी नाम दुहराव न हो। पूर्व की मतदाता सूची में मृत, दोहरी प्रविष्टि तथा अन्यत्र शिफ्ट कर गए लोगों का नाम सूची से हटाने के लिए प्रपत्र सात को भरकर उसका विलोपन करना है। वहीं जिन मतदाताओं का नाम या पता गलत है, उन्हें प्रपत्र आठ को पूराकर उसमें सुधार कराना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 31 अक्तूबर तक दावा आपत्ति किया जाएगा। वहीं 30 नवंबर तक इसका निराकरण किया जाएगा। बैठक में सहायक सुनील कुमार विश्वकर्मा, सुपरवाइजर ज्ञान केशरी, विनोद कुमार गुप्ता, प्रभु दयाल, अजीत कुमार ¨सह, महेंद्र प्रसाद मेहता, बीएलओ मो हनीफ शेख, विजय धर दूबे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
- गढ़वा प्रखंड में 18,014 नए मतदाताओं को शामिल करने का लक्ष्य
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सदर प्रखंड में 18,014 नए मतदाताओं का नाम शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बताते चलें कि कुल जनसंख्या का करीब 60 प्रतिशत लोगों को मतदाता के रुप में शामिल होने लायक माना जाता है। सदर प्रखंड का अनुमानित जनसंख्या 28,739 है। ¨कतु मतदाता सूची में 60 प्रतिशत से कम लोगों के नाम हैं। वहीं गढ़वा विधानसभा की वर्ष 2018 में अनुमानित जनसंख्या 6,32,171 है। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में 2,43,444 लोगों का नाम शामिल होना चाहिए।