डीसी कार्यालय पर जल सहिया का सामूहिक उपवास पहली को
गढ़वा : जिला जल सहिया संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ पर जिला अध्यक्ष मालती देवी
गढ़वा :
जिला जल सहिया संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ पर जिला अध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जल सहियाओं ने सम्मानजनक मानदेय के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सभी लोगों ने एक मत से जल सहिया को 12 हजार रुपए प्रति माह मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी एक अगस्त को 10 बजे दिन से शाम 4 बजे तक समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखने का निर्णय लिया। इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगी।
.बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संघ संरक्षक सह झाविमो जिला अध्यक्ष सुरज गुप्ता ने कहा कि जल सहिया बहनें अपने परिवारिक दायित्वों को निभाने के बाद सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने मे पूरी उर्जा लगातीं है। बदले में उन्हें सरकार जो देती है वह ऊंट के मुंह मे जिरा के समान है। उन्होंने मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए जलसहियाओं के आंदोलन के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही यथा संभव मदद करने की भी बात कही। समिति की जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि नारी शक्ति जो ठानती है उसे मंजिल तक पहुंचाती है। हमलोंगो को एकजुटता के साथ आगे बढना चाहिए। बैठक मे उपवास कार्यक्रम को सफल करने के लिए प्रखंड में भी बैठक करने की जिम्मेदारी प्रखंड अध्यक्ष को दी गई। इस अवसर पर समिता गुप्ता, गीता देवी, रमावती देवी, प्रियंका तिवारी, गिरिजा देवी, नितू देवी, सुमित्रा देवी, माया देवी, इंदु देवी, सुषमा देवी, रौशन आरा, ¨पकी गुप्ता, रीता देवी, प्रदीप कुशवाहा, पंकज मेहता, राजेन्द्र प्रजापति, लीलावती देवी, लक्ष्मी देवी, अमृता देवी, आशा देवी सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थी।