Move to Jagran APP

तीन महीने बाद भी वार्ड सदस्यों का स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा

नगर उंटारी : प्रखंड के भोजपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को बीडीओ से मिलकर मार्च म

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 05:09 PM (IST)
तीन महीने बाद भी वार्ड सदस्यों का स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा
तीन महीने बाद भी वार्ड सदस्यों का स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा

नगर उंटारी :

loksabha election banner

प्रखंड के भोजपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को बीडीओ से मिलकर मार्च महीने में सौपे गए सामूहिक इस्तीफा को स्वीकार करने का आग्रह किया है। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के अंदर इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो सभी वार्ड सदस्य अनशन के लिए बाध्य हो जाएंगे। सभी वार्ड सदस्य उप मुखिया कामेश्वर यादव के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ मुरली यादव को इस संदर्भ में लिखित आवेदन सौंपा। वार्ड सदस्यों ने कहा कि भोजपुर पंचायत में 14 वें वित्त की राशि की बंदरबांट की जा रही है । मुखिया अनिता देवी एवं उनके पति द्वारा मनमाने ढंग से बिना कार्यकारिणी की बैठक बुलाए योजनाओं का चयन किया जा रहा है। मुखिया पति एवं पुत्र 14 वे वित्त की राशि से नाली एवं पीसीसी पथ निर्माण का कार्य करा रहे है। सदस्यों ने कहा कि मुखिया की मनमानी की शिकायत सभी वार्ड सदस्यों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर उंटारी, अनुमंडल पदाधिकारी एव उपायुक्त से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अभी तक कोई करवाई नहीं हुई और न ही हमलोगों का इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि जब ग्राम पंचायत सदस्यों की कोई आवश्यकता नहीं है तो हमें अपने पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। मौके पर उपमुखिया विजय यादव, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, सरोज देवी, बसंती देवी, विगन देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.