ग्राम विकास समिति का गठन
मझिआंव: बरडीहा पंचायत के बरडीहा गांव में मुखिया दुर्गा देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई।
मझिआंव: बरडीहा पंचायत के बरडीहा गांव में मुखिया दुर्गा देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव राधेश्याम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव बनाए गए। जबकि सदस्य के रूप में चनिया देवी, फूलकुमारी देवी, सोनवा कुंवर, अश्विनी कुमार जायसवाल, संतोष राम, दिनेश कुमार, सरयु ठाकुर एवं भोला यादव का चयन किया गया है। ग्रामीणों की बैठक पिछले तीन माह के अंतराल में दो बार हुई लेकिन आम सहमति नहीं बन पाने के कारण स्थगित हो गई थी। मौके पर पर्यवेक्षक राजेंद्र राम, कनीय अभियंता नीरज पाल, मुखिया प्रतिनिधि श्याम लाल राम, भूतपूर्व मुखिया रामदेव विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।