मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
गढ़वा: राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर गढ़वा कचहरी के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो
गढ़वा: राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर गढ़वा कचहरी के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। इनमें मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव निवासी उमेश कुमार चौबे व धुरकी थाना क्षेत्र के शिवरी निवासी राम प्रवेश उरांव का पुत्र विनोद कुमार उरांव शामिल हैं। दोनों को इलाज का सदर अस्पताल में इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार उमेश कुमार चौबे गढ़वा से मेराल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस बीच गढ़वा कचहरी के समीप पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार विनोद कुमार उरांव ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इसमें उमेश चौबे व विनोद उरांव घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनोद समेत उक्त मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। ¨कतु तीन लोग वहां से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।