बूंदाबांदी के बाद 2 डिग्री गिरा गढ़वा का तापमान
गढ़वा: सोमवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिस
गढ़वा: सोमवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बूंदाबांदी के कारण जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जहां रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट से लोगों का हल्की राहत मिली । मगर धूप निकलने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़- घुमड़ रहे थे। तेज हवा भी चल रही थी। अचानक पूर्वाहन 11 बजे के समीप बूंदाबादी होने लगी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली।