प्रेम और सद्भाव का त्योहार है होली
प्रेसविज्ञप्ति -आज दिनांक 16/3/2019 दिन शनिवार को ज्ञान निकेतन के परिसर में जायंट्स ग्रुप
गढ़वा: ज्ञान निकेतन कांवेंट स्कूल परिसर में शनिवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा-सहेली द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। सहेली की सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने कहा कि होली प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी ने कहा कि होली का त्यौहार वास्तव में सामाजिक, आध्यात्मिक और पौराणिक के साथ साथ वैज्ञानिक ²ष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसे प्रेम और उल्लास पूर्वक मनाना चाहिए। अध्यक्ष सुषमा केशरी ने कहा कि होली समाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा का द्योतक है। रंग और रंगोली का यह महापर्व प्रेम के रंगों में सराबोर कर देता है। फेडरेशन के निदेशक मंडल के सदस्य सीमा केशरी ने कहा कि होली आपसी प्रेम एवं सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की की होली में अच्छे रंग अबीर का उपयोग करें तथा रासायनिक रंग एवं गंदे कीचड़ से बचें। मंच संचालन लता गुप्ता ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन पास्ट प्रेसिडेंट अनसूईया केशरी ने किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मौके पर रीता केशरी, किरण गुप्ता, माला केशरी, संध्या केशरी, ऋतु जायसवाल, वीणा केशरी, पन्ना केशरी सहित कई सदस्य उपस्थित थीं।