बीज नहीं मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी
संवाद सूत्र, खरौंधी: प्रखंड के राजी पंचायत के किसानों ने शुक्रवार को मसूर तथा सरसो का बीज नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त किया है। किसान बैजनाथ साह, तारकेश्वर साह, रामेश्वर साह, देवनाथ उरांव, रामस्वरूप पासवान, चरिया देवी, पन्ना देवी, श्रीमती कुंवर, कलावती देवी, पनपती देवी, मीना देवी आदि ने बताया राजी पंचायत भवन पर शुक्रवार को मुखिया तथा कृषि विभाग द्वारा मसूर तथा सरसो का बीज वितरण किया जा रहा था।
खरौंधी: प्रखंड के राजी पंचायत के किसानों ने शुक्रवार को मसूर तथा सरसो का बीज नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। किसान बैजनाथ साह, तारकेश्वर साह, रामेश्वर साह, देवनाथ उरांव, रामस्वरूप पासवान, चरिया देवी, पन्ना देवी, श्रीमती कुंवर, कलावती देवी, पनपती देवी, मीना देवी आदि ने बताया राजी पंचायत भवन पर शुक्रवार को मुखिया तथा कृषि विभाग द्वारा मसूर तथा सरसो का बीज वितरण किया जा रहा था। पंचायत में 11 वार्ड हैं। लेकिन सिर्फ लोहबंधा तथा ¨पड़रही टोला के लोगो के बीच बीज का वितरण किया गया। जब हमलोग बीज लेने आए बीटीएम जगन्नाथ कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया आपलोगों का सूची में नाम नहीं है। इसलिए नहीं मिलेगा। कहा कि मुखिया हमेशा सरकार द्वारा उपलब्ध बीज सिर्फ अपने समर्थकों में ही वितरण कर देती हैं। लोहबंधा के गणेश राम ने बताया कि सूची में मेरा नाम था। रजिस्टर पर अंगूठा लगवाकर बीज नहीं दिया गया। बीज नहीं मिलने से नाराज लोगों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग की है।
पक्ष
चयनित किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है। वैसे किसान हल्ला कर रहे थे जिनका नाम सूची में नहीं था। कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
जगन्नाथ कुमार, बीटीएम, खरौंधी।