48 करोड़ से बनेगी नगर उंटारी-गरदा सड़क
नगर उंटारी: राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चितविश्राम गांव होते हुए रमना प्रखंड के गरदा गांव तक 48 करोड़
नगर उंटारी: राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चितविश्राम गांव होते हुए रमना प्रखंड के गरदा गांव तक 48 करोड़ रुपये की लागत से पक्की सड़क का निर्माण होगा। विधायक भानु प्रताप शाही की मांग पर झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। इसकी जानकारी नव जवान संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण चौबे ने गुरूवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। चौबे ने 48 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास व विधायक भानु प्रताप शाही को बधाई दी है। चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चितविश्राम गांव होते हुए गरदा गांव तक आरईओ से पक्की सड़क का निर्माण हुआ था। जो आज अपनी दुर्दशा पर आठ-आठ आंसू बहा रहा है। यह सड़क अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग बाहुल्य गांवों को जोड़ता है। भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है। यह सड़क बन जाने से क्षेत्र में प्रशासनिक पकड़ और मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मौके पर केंद्रीय सचिव विनय पांडेय, मुकेश कुमार शुक्ल, शहरी अध्यक्ष सोनू ¨सह, अशोक सेठ, दिनेश्वर प्रताप देव, जितेंद्र यादव, रामप्रवेश प्रसाद, ¨रकू देव, अवधेश प्रसाद, सूर्यनाथ प्रसाद, जितेंद्र चंद्रवंशी, छोटू शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित थे।