Move to Jagran APP

भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

गढ़वा भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार मंगलवार को गढ़वा पहुंचे। उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 06:32 PM (IST)
भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार मंगलवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संगठन को मजबूत बनाने को ले विस्तृत रूप से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया। ताकि लोग भाजपा की नीतियों से अवगत हो सकें। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ कमेटी का सत्यापन जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि जल्द ही गढ़वा जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का आगमन होगा। वह यहां आकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। उनके गढ़वा आने से कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होगा। जल्द ही उनके गढ़वा आगमन की तिथि व कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने गढ़वा जिला संगठन के कार्यों की सराहना की। बैठक में जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, मधु लता, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश रंजन सिन्हा, ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश , राजकुमार मद्धेशिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रिकू तिवारी, मुन्ना तिवारी आदि उपस्थित थे। इस दौरान नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुल्ला एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण राम का जिला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.