Move to Jagran APP

बूंद-बूंद सहेज रहे जल, सुखद होगा कल

गढ़वा के युवा जलसंरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:50 PM (IST)
बूंद-बूंद सहेज रहे जल, सुखद होगा कल
बूंद-बूंद सहेज रहे जल, सुखद होगा कल

संदीप केसरी शौर्य, गढ़वा :

loksabha election banner

गढ़वा के युवा जलसंरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जल संरक्षण को ले लोगों को जागरूक करने के लिए युवाओं की टोली बनाई गई है। जिसका नाम दिया गया है पर्यावरण परिवार। इससे जुड़े युवा लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। युवाओं की टोली घूम घूमकर लोगों को जलसरंक्षण के प्रति प्रेरित कर रही है। जिसके परिवार स्वरूप अभी तक डेढ़ सौ घरों में सोख्ता का निर्माण कराया जा चुका है। सोख्ता बनने से वर्षा जल संरक्षित हो रहा है तथा भूमिगत जलस्तर ऊपर आ पा रहा है। दरअसल पर्यावरण परिवार से जुड़े युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहें हैं। इसमें उन्होंने जल संरक्षण को अभियान के रूप में लिया है। इसके अलावा युवाओं की टोली पौधारोपण, जल संचयन आदि पर भी काम कर रही है। मालूम हो कि पर्यावरण परिवार के संयोजक कृत्यानंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष डा. पातंजलि केशरी, सचिव नितिन तिवारी आदि के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया जा रहा है। विगत पांच वर्षों से संगठन से जुड़े लोगों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पेयजल की बढ़ती समस्या को देखते हुए युवाओं ने जल संरक्षण को ले जागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को सोख्ता बनाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। पर्यावरण परिवार से जुड़े लोग सोख्ता बनाने के इच्छुक लोगों को सोख्ता निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। जिसके कारण लोग सोख्ता बनाने के प्रति जागरूक हो हुए हैं। पर्यावरण परिवार का यह अभियान आगे भी जारी है।

-----------

हमारा उददेश्य लोगों को जलसंरक्षण के प्रति जागरूक करना है। हमारे प्रयास से लोग सोख्ता का निर्माण करा रहें हैं तथा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। सोख्ता के कारण आस-पास के क्षेत्र का भूमिगत जललस्तर भी ऊपर आया है।

डा. पातंजलि केशरी

अध्यक्ष पर्यावरण परिवार।

----

पेयजल की बढ़ती समस्या को देखते हुए हमने यह विशेष अभियान चलाया है। ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो सके। वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए सोख्ता का निर्माण कराना आवश्यक है। पर्यावरण परिवार द्वारा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है।

कृत्यानंद श्रीवास्तव

संयोजक पर्यावरण परिवार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.