गढ़वा के युवक ने वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, होने वाली पत्नी से कर रहा था बात; शादी से पहले परिवार में शोक
केतार, गढ़वा के शुकुल रजवार ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करने हैदराबाद गया था और ...और पढ़ें

युवक ने लगाई फांसी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
युवक ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
वीडियो कॉल पर होने वाली पत्नी से कहासुनी के बाद घटना।
शादी से ठीक पहले परिवार में गहरा मातम।
संवाद सूत्र, केतार (गढ़वा)। केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय लक्खू रजवार के 20 वर्षीय पुत्र शुकुल रजवार ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
इस घटना की सूचना मिलते ही शुकुल रजवार के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुकुल रजवार करीब 20 दिन पहले मजदूरी करने हैदराबाद गया था।
उसकी शादी आगामी 25 अप्रैल को हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे-मझिगवां गांव में तय हुई थी। साथ ही उसके घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मोबाइल फोन पर होने वाली पत्नी से बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इसी दौरान आवेश में आकर शुकुल ने वीडियो कॉल के दौरान ही शौचालय में फांसी लगा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चले है कि लगभग एक साल पूर्व मृतक के पिता लखू रजवार की भी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी।
