विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले भी मृत घोषित कर बंद की थी पेंशन, अब फिर वही गलती; गढ़वा में बुजुर्ग ने डीसी से लगाई गुहार

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:15 PM (IST)

गढ़वा के शंभू चंद्रवंशी की वृद्धावस्था पेंशन सात माह से बंद है क्योंकि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. शंभू चंद्रवंशी की वृद्धावस्था पेंशन सात माह से है बंद।

  2. सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा शहर के वार्ड नंबर आठ निवासी शंभू चंद्रवंशी की वृद्धावस्था पेंशन पिछले सात माह से बंद है। पेंशन बंद होने के कारणों की जानकारी लेने जब उन्होंने संबंधित कार्यालय में जांच कराई तो उन्हें पता चला कि विभागीय रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

इसके कारण उनकी पेंशन रोक दी गई है। शंभू चंद्रवंशी ने उपायुक्त से मामले की जांच कर जल्द से जल्द पेंशन चालू कराने की मांग की है।

पीड़ित शंभू चंद्रवंशी ने बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं और सामान्य रूप से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ घोर अन्याय है। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके साथ इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उस समय भी विभागीय स्तर पर उन्हें मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी गई थी। बाद में प्रशासन को वास्तविकता की जानकारी मिलने के बाद उनकी पेंशन दोबारा शुरू कर दी गई थी। अब एक बार फिर उनकी पेंशन बंद होने से परेशानी बढ़ गई है।

शंभू चंद्रवंशी ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि विभागीय रिकॉर्ड में सुधार कराकर उनकी पेंशन तत्काल बहाल की जाए, ताकि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ें- गढ़वा के सोन नदी में डूबी दो छात्राओं में जूली का शव बरामद, खुशबू की तलाश जारी

यह भी पढ़ें- गढ़वा के सोन नदी में नहाने के दौरान सेल्फी ले रही तीन लड़कियां डूबी, एक को बचाया गया; दो लापता