विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा के सोन नदी में डूबी दो छात्राओं में जूली का शव बरामद, खुशबू की तलाश जारी

By Deepak DipuEdited By: Mansi Kumari
Published: Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:20 PM (IST)

सोन नदी में सेल्फी लेते समय डूबी दो छात्राओं में से जूली कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। ...और पढ़ें

सोन नदी में डूबी छात्रा जूली का शव मिला।

सोन नदी में डूबी छात्रा जूली का शव मिला।

HighLights

  1. सोन नदी में डूबी छात्रा जूली का शव मिला।

  2. दूसरी छात्रा खुशबू कुमारी की तलाश अब भी जारी।

जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव के समीप सोन नदी में सोमवार की सुबह डूबी दो छात्राओं में से जूली कुमारी (14) का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया।

वहीं, दूसरी छात्रा खुशबू कुमारी (14) की तलाश अब भी जारी है। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद जूली के स्वजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि सोमवार को सोन नदी में स्नान करने के दौरान तीन छात्राएं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चली गई थीं।

स्थानीय लोगों ने प्रिया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि जूली कुमारी और खुशबू कुमारी तेज धारा में बहकर लापता हो गई थीं। इसके बाद से ही स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी।

मंगलवार को सोन नदी में तलाशी अभियान के दौरान जूली का शव नदी से बरामद कर लिया गया। जूली छाताकुंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता अरुण प्रसाद उर्फ बबलू हैं। वहीं, खुशबू कुमारी कक्षा नौवीं की छात्रा है और उसके पिता गिरवर ठाकुर हैं।

घटना के बाद से प्रशासन की निगरानी में नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण खुशबू की तलाश में परेशानी आ रही है।

स्थानीय गोताखोर नदी के आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं। मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सहित प्रशासन के कई लोग मौजूद हैं। सबको खुशबू को मिलने का इंतजार है।