विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी, छत काटकर चोरों ने किया प्रवेश; व्यापारियों में दहशत

Published: Sat, 02 May 2026 12:17 PM (IST)

गढ़वा के विशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वैलर्स में शुक्रवार रात चोरों ने छत काटकर 40 हजार नकद और 1.25 लाख के जेवर चुरा लिए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, विशुनपुरा (गढ़वा)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वैलर्स का है, जहां शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान मालिक अजीत सोनी ने बताया कि वे शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

चोरों ने दुकान में घुसने के लिए सीढ़ी के ऊपर लगे सीट (छत का हिस्सा) को काटकर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद काउंटर का लॉक तोड़कर दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद और लगभग 1.25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भुक्तभोगी अजीत सोनी ने इस संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Garhwa News

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, व्यवसायियों में डर का माहौल

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विशुनपुरा में मुन्ना ज्वैलर्स में लगभग 40 लाख रुपए की जेवरात की चोरी की वारदात हो चुकी है।

वहीं एक अन्य जेवर व्यवसायी सुजीत गुप्ता से सोने-चांदी से भरा झोला लूटे जाने की घटना ने भी इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसका पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें- पलामू में दुर्घटना मुआवजा मामले में देरी पर DLSA की सख्ती, पुलिस को 30 दिन में रिपोर्ट देना जरूरी

यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम के पोटका में चक्रवाती तूफान का कहर: दर्जनों पेड़ उखड़े, सड़कें बाधित; 20 घंटे से बिजली गुल