गढ़वा के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, तीन को बचाया; एक अब भी लापता
गढ़वा के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से ...और पढ़ें

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। जागरण
HighLights
गढ़वा के पनघटवा डैम में चार युवक डूबे।
स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को सुरक्षित बचाया।
जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत धुरकी थाना के पनघटवा डैम में शनिवार की सुबह नहाने के क्रम में चार युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि एक युवक अभी भी लापता है।
लापता युवक की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पनघटवा डैम पर जुटे हुए हैं। इसकी सूचना के बाद प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- छोटा भाई कुएं में गिरा तो बचाने कूद गया बड़ा, सिमडेगा में डूबने से दोनों सगे भाइयों की मौत
यह भी पढ़ें- प्रार्थना के बाद स्कूल की चारदीवारी फांदकर निकला छात्र, चतरा में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय राकेश की मौत
यह भी पढ़ें- गढ़वा में सरकारी राशन ढोने वाले ट्रकों को नो एंट्री से बड़ी राहत, इन समयों में शहर में कर सकेंगे प्रवेश
