गढ़वा में मतदाता सूची से नाम काटने पर बवाल! BDO दफ्तर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण, मच गया हड़कंप
मझिआंव प्रखंड के बोदरा पंचायत के कामत गांव में एसआइआर के दौरान मतदाता सूची से 47 लोगों के नाम काटे ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
कामत गांव में मतदाता सूची से 47 नाम हटाने पर हंगामा।
भाजपा बीएलओ पर नाम काटने के आवेदन का आरोप।
संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। गढ़वा के मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत कामत गांव में चल रहे एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान नाम काटने को लेकर हंगामा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के बीएलओ-2B शेष मणि सिंह द्वारा 47 लोगों का नाम काटने के लिए बीएलओ शकील अहमद को आवेदन दिया गया था। मामला प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कनक को सभी 47 मतदाताओं एवं ग्रामीणों ने करीब पांच दर्जन लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि बिना जांच के गरीब एवं सक्षम लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कनक ने पूछे जाने पर बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में जब भाजपा के बीएलओ-2 शेषमणि सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कार्रवाई की मांग करने वालों में अशफाक अहमद ,शहादत, नसीम आलम,मोहम्मद अकबर, शमशाद अहमद, मोहम्मद इम्तियाज, रुस्तम खान,तमीजुद्दीन खान, सरफुद्दीन खान सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।
