Move to Jagran APP

भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी गढ़वा भाजपा गढ़वा नगर मंडल द्वारा रविवार को शहर के रंका मोड़ पर झार

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला
भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, गढ़वा : भाजपा गढ़वा नगर मंडल द्वारा रविवार को शहर के रंका मोड़ पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल का विरोध किया। इस अवसर पर नेताओं ने झारखंड सरकार के विरूद्ध नारेबाजी भी की तथा इस बिल को जनविरोधी करार दिया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। अब इसे विधानसभा में बिल को पारित करने के लिए लाया जाएगा। सोमवार को इस बिल को विधानसभा में पेश किया जाना है। भाजपा इस काला कानून को पुरजोर विरोध करती है तथा इस बिल को विधानसभा में पारित नहीं होने दिया जाएगा। यह बिल जनविरोधी होने के साथ साथ रैयतों की जमीन को लूटने का प्रयास है। हम जनता के साथ हैं तथा उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सदन में भाजपा विधायक एवं सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता इस बिल का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। बिल की प्रतियों को जलाकर इसका विरोध किया जाएगा। सरकार इस बिल को लागू नहीं करे अन्यथा भाजपा द्वारा जनआंदोलन चलाया जाएगा। पुतला दहन में भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, हरेंद्र द्विवेदी, राजीव रंजन तिवारी, गजेंद्र पाठक, रिकू तिवारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार मधेशेया, संजय कश्यप, अविनाश पासवान, दिनेश चंद्रवंशी, यशवंत मिश्रा, संजय कांस्यकार, कैलाश कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता, चंदन मालाकार, संतोष ठाकुर, रवींद्र यादव आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.