हल्की बारिश से उमस बढ़ी
गढ़वा: सोमवार को दोपहर बाद कुछ देर तक बारिश हुई। साथ ही पूरा दिन धूप का दर्शन नहीं हुआ। इससे तापमान
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 07:01 PM (IST)
गढ़वा: सोमवार को दोपहर बाद कुछ देर तक बारिश हुई। साथ ही पूरा दिन धूप का दर्शन नहीं हुआ। इससे तापमान में कुछ गिरावट आई है। ¨कतु उमस बढ़ जाने से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से उमस की स्थिति बन गई थी। इससे लोग परेशान थे। सोमवार को दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली। ¨कतु बारिश खुलने के बाद फिर उमस बढ़ गई है। इस दौरान बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें