Move to Jagran APP

सेवा समर्पण दिवस के रूप में भाजपा मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस

संवाद सहयोगी गढ़वा भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी क

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 07:31 PM (IST)
सेवा समर्पण दिवस के रूप में भाजपा मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस
सेवा समर्पण दिवस के रूप में भाजपा मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस

संवाद सहयोगी, गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण दिवस मनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। साथ ही इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं दो अक्टूबर को राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में विभाग का बंटवारा किया गया है। जो उस कार्यक्रम को प्रमुखता से संचालित करेंगे। जिनमें रक्तदान स्वास्थ्य शिविर के लिए रीतेश चौबे को, ओमप्रकाश गुप्ता को सेवा गतिविधियों के लिए , रवींद्र पासवान, प्रमोद चौबे को प्रचार गतिविधियां प्रदर्शनी ई सत्र के लिए राजीव रंजन तिवारी व संजय यादव को मीडिया गतिविधियों के लिए विवेकानंद तिवारी, राजकुमार मधेशिया को सोशल मीडिया गतिविधियों के लिए, प्रवीण जायसवाल, गुड्डू तिवारी, जितेंद्र दीक्षित को जिम्मेवारी सौंपी गई है। बूथ स्तर की गतिविधियों पोस्ट कार्ड नमो ऐप सेवा कार्य संकल्प के लिए रामाशीष तिवारी, संजीत तिवारी को पर्यावरण संबंधी गतिविधि, तालाब सफाई वृक्षारोपण प्लास्टिक हटाने आदि कार्यक्रम के लिए अविनाश पासवान, लक्ष्मण राम, सुरेन्द्र विश्वकर्मा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने के लिए कैलाश कश्यप, वीणा पाठक ,रामलला दुबे को प्रभारी बनाया गया है। जबकि दो अक्टूबर गांधी जयंती के लिए उमेंद्र यादव, राजेश जायसवाल, अनिता गुप्ता, संजय कमलापुरी को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, विकास स्वदेशी ,जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, प्रमोद चौबे ,भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, उदय कुशवाहा, उदय प्रजापति, शिवनारायण चंद्रा, मनोज जायसवाल ,रामलखन चौधरी ,अखिलेश तिवारी ,उमेश कश्यप, रामशकल कोरवा ,कंचन पाण्डेय, बसंत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.