Move to Jagran APP

श्रीबंशीधर नगर में भारी तबाही, बारिश रुकने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) बुधवार की अहले सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने प्रखंड मे

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:46 PM (IST)
श्रीबंशीधर नगर में भारी तबाही, बारिश रुकने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
श्रीबंशीधर नगर में भारी तबाही, बारिश रुकने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) : बुधवार की अहले सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने प्रखंड में जम कर तबाही मचाई है। श्री बंशीधर नगर प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरने वाली बांकी एवं लौंगा नदी के रौद्र रूप के कारण भी यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। गुरुवार को बारिश नहीं होने एवं इन नदियों का प्रवाह काफी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश होने से निचले हिस्से में कुछ किसानों का धान का बिचड़ा बह गया है। लेकिन पूरे इलाके में सभी किसान धान की रोपाई के लिए खेतों में उतर गए हैं। धान की रोपाई भी जोर शोर से चल रही है। वहीं पाल्हे कला आशुतोष महादेव मंदिर के निकट एनएच 75 सड़क को भी क्षति हुई है। एसडीओ जयव‌र्द्धन कुमार ने सूचना मिलते ही तत्काल वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवं नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रवि कुमार को स्थल पर प्रतिनियुक्ति किया। एसडीओ के निर्देश पर एनएचएआइ के साइड इंजीनियर तनवीर आलम भी रात में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क में हो रहे कटाव पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए एक हाइवा मेटल डलवाया। वहीं गुरुवार को एनएच विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मत कराई जा रही है। जबकि कोलझिकि गांव में अचानक पहाड़ी नदियों में आए उफान से कई किसानों के धान का बिचड़े बह गए है। वहीं गांव के भिर्गुन प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, मानदेव प्रजापति, मुरली प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, केश्वर प्रजापति, मानमती देवी, इंद्रावती देवी, गीता देवी, सुनैना देवी, विक्रम राम, सुरेश राम, संजय कुमार भारती, अमरनाथ प्रजापति समेत कई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। बारिश का पानी घुसने से जहां सत्यनारायण प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, सुरेश्वर प्रजापति,मुरली प्रजापति, मनमती देवी, गीता देवी, इंद्रावती देवी, बजरंगी प्रजापति सहित कई लोगों के घर का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अधिकांश लोगों के घर में रखा अनाज बर्बाद हो गया। साथ ही घर के बाहर खुले में रखे पशुचारा भी पानी में भींगकर बर्बाद हो गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.