Move to Jagran APP

मनरेगाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त से मिला, अपनी मांगों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता गढ़वा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ झारखंड के प्रतिनिधि मंडल

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 07:16 PM (IST)
मनरेगाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त से मिला, अपनी मांगों से कराया अवगत
मनरेगाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त से मिला, अपनी मांगों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता, गढ़वा:

loksabha election banner

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ, झारखंड के प्रतिनिधि मंडल के साथ मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के साथ गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में वार्ता हुई। जानकारी के लिए इस वार्ता के लिए विभाग स्तर से महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन के नाम पत्र निर्गत हुआ था। इस वार्ता के दौरान वार्ताकारों ने मनरेगा आयुक्त को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यकाल में लोक कल्याणकारी कार्य करने की अपेक्षा जताई। इसके उपरांत वार्ताकारों ने आठ महीने पूर्व हुए मनरेगाकर्मियों की हड़ताल और उसके बाद मंत्रीस्तरीय वार्ता, फिर 11 दिसंबर 2020 को सचिव स्तरीय वार्ता के शून्य फलाफल के कारण पूरे प्रदेश में मनरेगाकर्मियों में सुलगते आक्रोश से मनरेगा आयुक्त को अवगत कराया। मनरेगा आयुक्त के समक्ष वार्ताकारों ने आज अपनी बातों को विस्तार से रखा। इन्होंने विगत हड़ताल के दौरान समर्पित पांच सूत्री मांगों में से सहमति बनी तीन मांगों की पूर्ति के लिए यथाशीघ्र विभागीय संकल्प जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही ईपीएफ, बीमा, बिना वजह बर्खास्तगी, मनरेगाकर्मियों को वित्तीय शक्ति डोंगल (डिजिटल हस्ताक्षर शक्ति) देने संबंधी मांगों पर जल्द विचार करने का अनुरोध किया गया। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में झारखंड के अनुबंध कर्मचारियों के सेवा शर्तों में सुधार और नियमितीकरण के बनी उच्च स्तरीय समिति में मनरेगाकर्मियों को शामिल करते हुए तत्काल न्यूनतम वेतन, श्रम कानून के अनुसार 24 हजार मासिक भुगतान कराने का अनुरोध किया गया। आसन्न सभी रिक्त पदों के बहाली में मनरेगाकर्मियों के लिए कुल सीटों के 50 प्रतिशत आरक्षण, 25 अंकों का वेटेज और कम से कम 10 वर्ष या सेवा काल तक उम्र सीमा में छूट दिया जाए तथा सीमित उपसमाहर्ता की परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए। मृत मनरेगा कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा की नौकरी और 50 लाख आर्थिक सहायता दिए जाने, सभी मनरेगाकर्मियों को शून्य ब्याज पर 10 लाख तक ऋण की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसकी जानकारी देते हुए महेश सोरेन ने बताया कि मनरेगा आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल से बिदुवार बातों को सुन कर सभी बातों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। साथ ही लंबित मांगों की पूर्ति जल्द करने की बात कही। मनरेगा आयुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में उदय प्रसाद, अध्यक्ष संसदीय सलाहकार समिति झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, महेश सोरेन प्रदेश उपाध्यक्ष, बसंत सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, डा. राजेश दास प्रदेश सचिव, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.