Move to Jagran APP

सीओ संजीव के निधन पर अनुमंडल व प्रखंड में हुई शोक सभा

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) रमना अंचल के अंचलाधिकारी संजीव कुमार भारती के आकि

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 05:44 PM (IST)
सीओ संजीव के निधन पर अनुमंडल व प्रखंड में हुई शोक सभा
सीओ संजीव के निधन पर अनुमंडल व प्रखंड में हुई शोक सभा

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : रमना अंचल के अंचलाधिकारी संजीव कुमार भारती के आकस्मिक निधन पर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक सभा के बाद सभी कार्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने कहा कि रमना अंचल के अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार भारती कम समय के लिए हम सबों के बीच आए थे। वे काफी मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। संजीव कुमार भारती का निधन शुक्रवार को इलाज के लिए रिम्स रांची जाते समय रास्ते में हो गई। संजीव कुमार पिछले सप्ताह भर से कोविड-19 से संक्रमित थे। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित शोक सभा में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक सुरेश राम, नाजिर नितेश कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार, शुभम कमल, विध्यवासिनी कुमारी, राजकमल महतो, प्रभु दयाल, नीतीश तिवारी सहित अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, पुलिस निरीक्षक कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, विद्युत कार्यालय, सर्वे कार्यालय व झारनेट के सभी कर्मी उपस्थित थे। प्रखंड कार्यालय में आयोजित शोक सभा में डीआरडीए के निदेशक दिनेश सुरीन, बीडीओ अमित कुमार, प्रभारी सीओ अजय कुमार तिर्की, प्रधान सहायक अनिल कुमार, नाजिर कलेंद्र प्रजापति, कनीय अभियंता राजीव कुमार, कौशल कुमार, बब्लू कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.