Move to Jagran APP

नसंमो की युवा व महिला मोर्चा गठित

डंडई प्रखंड मुख्यालय के नौजवान संघर्ष मोर्चा कार्यालय में गुरुवार को 71 सदस्य युवा मोर्चा व 51

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
नसंमो की युवा व महिला मोर्चा गठित
नसंमो की युवा व महिला मोर्चा गठित

डंडई: प्रखंड मुख्यालय के नवजवान संघर्ष मोर्चा कार्यालय में गुरुवार को 71 सदस्य युवा मोर्चा व 51 सदस्य महिला मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अभय प्रसाद गुप्ता व महिला मोर्चा के अध्यक्ष शारदा देवी को सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष राणा, सचिव धर्मेंद्र विश्वकर्मा, महासचिव शर्मा गुप्ता, संरक्षक उमा शंकर पासवान, प्रवक्ता विनय राम, को बनाया गया। महिला मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष गीता देवी, महासचिव मीनाक्षी देवी, संगठन मंत्री चंद्रशीला देवी, प्रवक्ता बसंती देवी, संरक्षक तेतरी देवी को बनाया गया। इस दौरान नौजवान संघर्ष मोर्चा के महिला नेत्री लवली आनंद ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नौजवान संघर्ष मोर्चा माटी की पार्टी है। महिला जिस प्रकार अपने घर को चलती है, ठीक उसी प्रकार पार्टी को भी अपने जिम्मेदारी के साथ चलाने की काम करती है। इस लिए सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी लोग अपने अपने गांव में एक- एक महिला से नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताने का करें। इस मौके पर नौजवान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय महासचिव पंकज विश्वकर्मा, नौजवान संघर्ष मोर्चा के महिला नेत्री लवली आनंद, मृत्युंजय तिवारी, केंद्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, अलख निरंजन प्रसाद, दिलबर कुमार, प्राण यादव, कमलेश यादव, विनोद गुप्ता, राम सागर राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.