Move to Jagran APP

गोली लगने पर पूर्व नक्सली घायल, रांची के रिम्स में हो रहा इलाज

गढ़वा के डोल गांव में पूर्व नक्सली उदय यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उदय का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 03:42 PM (IST)
गोली लगने पर पूर्व नक्सली घायल, रांची के रिम्स में हो रहा इलाज
गोली लगने पर पूर्व नक्सली घायल, रांची के रिम्स में हो रहा इलाज

गढ़वा, जासं। गढ़वा के चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी उदय यादव गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख रात में ही रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया। उदय यादव पूर्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था। वह संगठन को छोड़कर पिछले कुछ वर्षों से मुख्यधारा में लौट आया था।

loksabha election banner

घटना के संबंध में उदय के परिजनों ने बताया कि उदय यादव के घर बितन यादव सहित 2 लोगों ने रात के करीब साढ़े आठ बजे उसके बारे में पूछताछ की।  जिसके बाद बितन की मुलाकात उदय से घर के बाहर हो गई। जिसके बाद किसी बात को लेकर उदय और बितन के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बितन ने अपने राइफल से उदय को लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया। इस घटना में उदय के पेट को चिरते हुए गोली बाहर निकल गई। उदय को गोली मारने के बाद बितन दोनों सहयोगियों के साथ वहां से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गढ़वा बहामन टुटी तथा सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार उदय यादव पूर्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.