रंगोली व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली
गढ़वा: एआरडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगोली तथा क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कलाकृतिया की प्रस्तुति की गयी। विद्यालय के निदेशक पीके दुबे ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार को हमे अपनों के साथ हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। दीपावली में सभी लोग मिट्टी के दीये जलाएं। वहीं प्राचार्या अणिमा पांडेय ने बम पटाखों से दूर रहकर ही इस दीपावली को मनाने को कहा। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को चार ग्रुप में बांटकर विभिन्न प्रतियोगिताए कराई गई। जिसमें सीनियर ग्रुप के रंगोली कॉम्पटीशन में सबनम सोनी एंड ग्रुप प्रथम, स्मृति, रुपा, कंचन ंएंड ग्रुप द्वितीय तथा सादिया, कहकशा एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। जूनियर ग्रुप में स्वर्णिम ¨सह प्रथम, दीक्षा रानी द्वितीय तथा विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहा। सब जूनियर ग्रुप में दिव्यम राज प्रथम, नुमान सैफी द्वितीय तथा हसन अलहोदा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर ग्रुप के क्राफ्ट कॉम्पटीशन में अदर्स एंड ग्रुप प्रथम तथा गुलाम गौश एंड ग्रुप द्वितीय। जूनियर ग्रुप में ओमप्रकाश एंड ग्रुप प्रथम, आदित्या एंड ग्रुप द्वितीय तथा फुरकान एंड ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर ग्रुप में अमित कुमार प्रथम, अमन सै़फी द्वितीय तथा दानिस राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य ब्यूटी कुमारी, परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र कुमार चौबे, राजीव कुमार दुबे, नीतू कुमारी, कैलाश पति तिवारी, सुमन कुमारी, वारिस अंसारी, अनुप्रिया पाठक, मोनिका द्विवेदी, पूनम देवी, पूर्णिमा ¨सह, रानी कुमारी, अनिता देवी, प्रीति कुमारी, ब्रजेन्द्र किशोर तिवारी, जूही कुमारी सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।