महाष्टमी पूजन में उमड़े श्रद्धालु, पूजा पंडालों में हुआ दीपदान
मेदिनीनगर : शारदीय नवरात्र को ले बुधवार को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में महाअष्टमी पूजन हुआ। इस अवसर पर पूजा पंडालों में स्थापित भगवती भवानी मां दुर्गा के समक्ष दीपदान किया गया। संधि पूजन हुआ, पुष्पांजलि कर मां की आरती उतारी गई। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
मेदिनीनगर : शारदीय नवरात्र को ले बुधवार को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में महाअष्टमी पूजन हुआ। इस अवसर पर पूजा पंडालों में स्थापित भगवती भवानी मां दुर्गा के समक्ष संधिपूजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। पुष्पांजलि कर मां की आरती उतारी। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। संधि पूजन बेला दोपहर 12.27 में जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित पूजा पंडालों में हजारों श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता की पूजा आराधना की व सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुदना स्थित पूजा पंडाल में 10 बजते बजते हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन कर दीप स्थापित किए व सन्धि बेला में दीपदान किया। वेद मंत्रों के बीच पं प्रभु नारायण पाठक ने संधि पूजन कराया। विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से भजनों की प्रस्तुति की गई। इधर बुधवार को मानस पाठ की अष्टम दिवस का पाठ पारायण कराया गया। मंगलवार की रात प्रवचन कार्यक्रमों में पं दिनेश त्रिपाठी पं हेमंत तिवारी व कंचन द्विवेदी के प्रवचन गंगा में श्रद्धालु गोते लगाते नजर आए। गुरुवार को श्रीराम राज्याभिषेक होगा। संचालन दिवाकर दुबे ने किया। कार्यक्रम संचालन ने आयोजन समिति के संरक्षक परशुराम ओझा, दुदुन ¨सह, अध्यक्ष विभु ¨सह, प्रवीन मिश्रा, अशोक ओझा, वाल्मीकि तिवारी, अजय पाठक, अजय ¨सह, संजय ¨सह, प्रेमचंद पाठक, ब्रजकिशोर तिवारी, परशुराम गुप्ता, ददई ¨सह, रमाकांत, पप्पू ¨सह ¨प्रस तिवारी, श्रीराम ¨सह, नवल तिवारी, विक्की पाठक आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।