गढ़वा में अज्ञात युवक का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस Garhwa News
Jharkhand. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मृतक युवक विशुनपुरा क्षेत्र के आस-पास के इलाके में भीख मांगता फिर रहा था। उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 12:50 PM (IST)
विशुनपुरा (गढ़वा) जासं। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमहर गांव से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से मृतक युवक विशुनपुरा क्षेत्र के आस-पास के इलाके में भीख मांगता फिर रहा था। उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। मंगलवार की सुबह में ग्रामीणों ने शव को देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें