पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव पुलिस ने दो आराेपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद सूत्र, रमकंडा (गढ़वा): बुधवार की सुबह रमकंडा थाना क्षेत्र के खूंटी टोला निवासी 20 वर्षीय किरण देवी का शव पेड़ से झूलता हुआ मिलने के मामले में उसकी मां फुलमतिया देवी ने रमकंडा थाने में बीडीसी पति उमाशंकर गुप्ता सहित नौ नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी करायी है। वहीं इस मामले में रमकंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेश कुमार गुप्ता उर्फ महेश कुमार व उसके पिता सरयू साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद अभियुक्तों में रमकंडा निवासी महेश की मां गीता देवी, बहन निधु देवी, कारू साव का पुत्र मुरारी प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद का पुत्र संतोष प्रसाद व संतोष साव का पुत्र संदीप प्रसाद गुप्ता के नाम शामिल है। बताया गया कि मृतिका की मां ने लिखित आवेदन में उक्त लोगों पर उसकी बेटी की हत्या कर बचने के लिए इस मामले को आत्महत्या का रूप दिये जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार तीन माह पहले मृतिका किरण की शादी रामगढ़ के बाघी गांव निवासी शिव भुइयां के पुत्र जितेंद्र भुइयां के साथ हुई थी। लेकिन पिछले 17 अगस्त को गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार इसी महिला से बाघी गांव मिलने गया था। जहां बाघी गांव के ग्रामीणों ने इसे प्रेमी बताकर बंधक बना लिया व महिला के साथ उसकी भी पिटाई की थी। इस मामले में बाघी गांव की पंचायत ने प्रेमी युवक पर एक लाख रुपये का दंड लगाया था। वहीं तत्काल 10 हजार रुपये लेने के बाद युवक को छोड़ा गया था। इसके अलावे मृतिका किरण को उसके मायके वालों के साथ रमकंडा भेज दिया गया। कथित रूप से इसी घटना से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने की बात कही जा रही है।
- पक्ष
मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने व अन्य बिंदुओं की जांच के बाद की कुछ कहा जा सका है। शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, रमकंडा।