पत्नी से नोकझोंक के बाद पति ने लगाई फांसी
संवाद सहयोगी गढ़वा भंडरिया थाना क्षेत्र के नवका गांव के गरहटवा टोला निवासी लेदा कोरवा का पुत्र विनोद कोरवा 27 वर्ष ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विनोद कोरवा शाम को नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसे अपनी पत्नी के साथ नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके पश्चात उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जब घर के अन्य सदस्यों ने बड़ी देर तक दरवाजा बंद देखा तो उसे खुलवाने का प्रयास किया। इस बीच रात में ही कई अन्य पड़ोसी भी वहां आ गए। जब कमरे का दरवाजा को किसी तरह खोला गया तो विनोद कोरवा को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। वह अपनी पत्नी सुनैना देवी की साड़ी का फंदा बनाकर मकान की खपरैल छत की लकड़ी से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के नवका गांव के गरहटवा टोला निवासी लेदा कोरवा का पुत्र विनोद कोरवा 27 वर्ष ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विनोद कोरवा शाम को नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसे अपनी पत्नी के साथ नोंकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके पश्चात उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जब घर के अन्य सदस्यों ने बड़ी देर तक दरवाजा बंद देखा तो उसे खुलवाने का प्रयास किया। इस बीच रात में ही कई अन्य पड़ोसी भी वहां आ गए। जब कमरे का दरवाजा को किसी तरह खोला गया तो विनोद कोरवा को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। वह अपनी पत्नी सुनैना देवी की साड़ी का फंदा बनाकर मकान की खपरैल छत की लकड़ी से लटका हुआ था।