ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक जब्त, दो गए जेल
नगर उंटारी : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में बालू घाट के संवेदक सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेजा गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी है। बताया जाता है कि बालू का अवैध धंधा पुन: शुरू हो गया है। ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को अवैध रूप से सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि ओवरलो¨डग के खिलाफ आरक्षी अधीक्षक शिवानी तिवारी काफी सख्त हैं। ओवरलो¨डग के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहेगा। ओवरलोड पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर उंटारी : पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में बालू घाट के संवेदक सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल दिया गया। यह जानकारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी है। बताया जाता है कि बालू का अवैध धंधा पुन: शुरू हो गया है। ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को अवैध रूप से सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि ओवरलो¨डग के खिलाफ आरक्षी अधीक्षक सख्त हैं। ओवरलो¨डग के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहेगा। ओवरलोड पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।