भवनाथपुर में दो अवैध शराब भंट्टी ध्वस्त, 6 गिरफ्तार
गढ़वा : उत्पाद विभाग एवं भवनाथपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर दो अवैध शराब भट्टि
गढ़वा : उत्पाद विभाग एवं भवनाथपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त की। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के घाघरा, मकरी एवं टाउनशिप के आसपास अभियान में 1400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 150 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। जबकि गढ़वा सदर थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भंट्टी संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इसी आलोक में थाना पुलिस की मदद से छापेमारी अभियान चलाया गया। घाघरा से 1400 किलोग्राम जावा महुआ व 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जबकि मकरी से 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। अभियान में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें रामनाथ राम, अखिलेश राम, बिहारी राम, केश्वर राम सभी मकरी के नाम शामिल हैं। छापेमारी के दौरान घाघरा से दो लोग आनंद साव व रामनाथ साव भागने में सफल रहे। इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी अभियान में सहायक अवर निरीक्षक अमित मड़की व पुलिस बल के जवान शामिल थे। इधर सदर थाना क्षेत्र के टंडवा में एएसआई अभिमन्यु ¨सह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दुलदुलवा निवासी छोटू भुइयां व दीपक गुप्ता को 70 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।