पूर्व एरिया कमांडर सहित सात वारंटी गिरफ्तार
डंडई : थाना प्रभारी जनार्दन राम के नेतृत्व में गुरुवार की छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलि
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 04:38 PM (IST)
डंडई : थाना प्रभारी जनार्दन राम के नेतृत्व में गुरुवार की छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए लोगों में लालमुनी प्रजापति, अब्बास अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, दुलारी चौधरी, मुन्ना साह, अर¨वद पासवान, राम किशन पासवान का नाम शामिल है। पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि लालमुनी प्रजापति पूर्व में उग्रवादी संगठन में एरिया कमांडर रह चुका है, जबकि शेष सभी लोग अलग-अलग केस के वारंटी थे। सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। अभियान अजय ¨सह, हरि सोरेन, कुंदन उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें