जवान ने की थी प्रेमिका की पति की हत्या
, भंडरिया: थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में विगत 13 मई की रात में राजेन्द्र ¨सह उर्फ मनकी की हत्य
, भंडरिया: थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में विगत 13 मई की रात में राजेन्द्र ¨सह उर्फ मनकी की हत्या का पुलिस ने तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त इंसास राइफल भी बरामद कर ली है। हत्या में शामिल आईआरबी का जवान मनोज कुमार ¨सह समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारा मृतक मनकी ¨सह की पत्नी का प्रेमी निकला। वह आईआरबी का जवान है। वर्तमान में कुल्ही पुलिस पिकेट मे पदस्थापित था। आरोपी जवान ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की 2013 से हीं मृतक के पत्नी सरिता देवी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह सरीता को अपनी पत्नी की तरह पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य खर्च का वहन करता था। इसी दौरान वर्ष 2018 में चुनाव ड्यूट्ी में नागालैंड चला गया था। डयूट्टी के क्रम में अपने प्रेमिका से संपर्क नहीं होने लगा। इसके बाद वह बेचैन हो गया तथा चुनाव ड्यूट्टी खत्म होते ही वह सीधे लड़की के घर बिजका गया। वहां पता चला कि सरिता की शादी भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी उग्रनरायण ¨सह के पुत्र मनकी ¨सह से हो गई है। आवेश में आकर विगत 13 मई की शाम करीब छह बजे अपने सर्विस इंसास राइफल, 200 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेट को कंबल में छुपाकर, छुपते-छुपाते कुल्ही पुलिस पिकेट से निकल कर मोटरसाइकिल सीजी15-सी एन 0371 से अपने गांव जोन्हीखाड़ आया तथा गांव के एक दोस्त राकेश ¨सह को साथ लेकर मृतक मनकी ¨सह के घर सरईडीह पहुंचे तथा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रात में अपने घर जोन्हीखाड़ में रूका। सोमवार की सुबह छह बजे गिनती के समय तक पुलिस पिकेट कुल्ही पहुंच गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग में लाए सभी समान जब्त किया।