पंचायत सेवक की पिटाई का आरोपित गिरफ्तार
डंडई: थाना क्षेत्र के रारो पंचायत भवन परिसर में ग्राम विकास समिति के गठन में पंचायत सेवक सुनील क
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 06:29 PM (IST)
डंडई: थाना क्षेत्र के रारो पंचायत भवन परिसर में ग्राम विकास समिति के गठन में पंचायत सेवक सुनील कुमार की पिटाई मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतन ठाकुर को पुलिस ने नाटकीय तरीके से उसके घर रारो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जितेंद्र पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। शनिवार की देर शाम पुलिस ने रारो गांव से जितेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफल रही। थाना प्रभारी जनार्दन राम ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रारो गांव से उसे गिरफ्तार किया गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें