Move to Jagran APP

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार महिलाओं समेत आठ घायल

संवाद सहयोगी गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:41 PM (IST)
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार महिलाओं समेत आठ घायल

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार महिलाओं समेत दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के कन्हैया दूबे, उनकी पत्नी सीमा देवी, पुत्री प्रिसी कुमारी व खुशी कुमारी, उनके ससुर तिवारी मरहटिया गांव निवासी रामचंद्र तिवारी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों में अशोक दूबे, उनकी पत्नी मीना देवी व पुत्र सूर्यकांत दूबे शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कन्हैया दूबे को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभुक बनाया गया है। उनके आवास का निर्माण कार्य डोर लेबल तक हो चुका है। बताया गया कि अशोक दूबे ने निर्माण कार्य रोक दिया था। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था। जबकि दूसरे पक्ष के अशोक दूबे का कहना था कि मारपीट की घटना भूमि विवाद को लेकर नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि तिवारी मरहटिया के कई अज्ञात लोगों को बुलाकर उन्हें तथा उनके स्वजनों को पिटवाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.