Move to Jagran APP

भाजपा नेता व उनकी पुत्री की गोली मार कर हत्या

चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर 34 निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता की बुधवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना में मृतक की पुत्री भी घायल हुई है, जिसे स्थानीय सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र गुप्ता मूल रूप से गढ़वा के धुरकी इलाके के रहने वाले हैं। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि चैनपुर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरेंद्र गुप्ता उस इलाके के प्रभावशाली नेता थे। बताया जाता है कि बाईक सवार अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 07:46 PM (IST)
भाजपा नेता व उनकी पुत्री की गोली मार कर हत्या
भाजपा नेता व उनकी पुत्री की गोली मार कर हत्या

मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर 34 निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता व उनकी पुत्री शिल्पी की बुधवार की शाम मोटरसाइकि सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना में बाप-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। इसमें सुरेंद्र गुप्ता की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि पुत्री शिल्पी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही शिल्पी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र गुप्ता मूल रूप से गढ़वा के धुरकी इलाके के रहने वाले थे। पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि चैनपुर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सुरेंद्र गुप्ता उस इलाके के प्रभावशाली नेता थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.