विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, अस्पताल पहुंचने से पहले नाबालिग ने तोड़ा दम

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:06 AM (IST)

गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल लगभग छह फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 17 वर्षीय ...और पढ़ें

नाबालिग ने तोड़ा दम (प्रतीकातमक तस्वीर)

नाबालिग ने तोड़ा दम (प्रतीकातमक तस्वीर)

HighLights

  1. मझिआंव में अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत।

  2. 17 वर्षीय मनीष कुमार की अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु।

  3. युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, मझिआंव(गढ़वा)। मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरा गांव के टोला नदी पर स्थित कल्भट के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक टीवीएस मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग छह फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतीरिया गांव निवासी सुनील रजवार के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल कुंदन कुमार (16 वर्ष) पिता रामजी रजवार, ग्राम गंगतीरिया का ही निवासी है।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शिक्षक ललित पांडेय एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. कविता कुमारी ने जांच के बाद मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मनीष की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घायल कुंदन का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं डॉक्टर ने बताया कि युवक नशे के हालात में थे।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सात लोग सवार होकर बोदरा की ओर से बड़काखाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोला नदी पर कल्भट के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे। मृतक के पॉकेट से एक गिलास भी बरामद हुआ है। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए।यह घटना बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे के बाद की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों न घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और मझिआंव थाना को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- गढ़वा में PhonePe पर पैसे लेने का आरोप, निलंबित CI को SDO ने किया तलब; 23 अक्टूबर को देना होगा जवाब