भीम आर्मी ने फूंका मोहन भागवत का पुतला
गढ़वा : महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचार व ¨हसा के विरोध में रविवार को भीम आमी
गढ़वा : महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचार व ¨हसा के विरोध में रविवार को भीम आर्मी ने रंका मोड़ पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला जलाया। साथ ही अपना विरोध प्रकट किया। पुतला दहन कर रहे भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरएसएस प्रमुख के इशारे पर महाराष्ट्र में दलितों पर अत्याचार एवं ¨हसा की जा रही है। भीम आर्मी के लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं तथा ¨हसा के दोषी लोगों पर सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुतला दहन में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष नान्हू राम, जिलाध्यक्ष राम बड़ाइक पासवान, आजाद खान, विकास गौतम, वीरेंद्र कुमार, रामखेलावन राम, धनंजय राम, रंजीत कुमार, अरुण कुमार, कौशल, प्रवीण, राजू पासवान, बबलू राम, अमर राम समेत बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।