Move to Jagran APP

डॉ. अमरेश पांडेय को गोवा व रांची में मिलेगा अवार्ड

- सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली एवं उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए किए जाएंगे पुरस्कृत फोटो-जीएआरपी- 12- डा. अमरेश चंद्र पांडेय संवाद सहयोगी, गढ़वा : कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में पदस्थापित कृषि वैज्ञानिक डा. अमरेश चंद्र पांडेय को गोवा व रांची में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए डा. पांडेय का चयन किया गया है। गोवा में 2

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 06:02 PM (IST)
डॉ. अमरेश पांडेय को गोवा व रांची में मिलेगा अवार्ड
डॉ. अमरेश पांडेय को गोवा व रांची में मिलेगा अवार्ड

गढ़वा : कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में पदस्थापित कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरेश चंद्र पांडेय को गोवा व रांची में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए डॉ. पांडेय का चयन किया गया है। गोवा में 28 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन्हें कृषि के क्षेत्र के शोध के लिए अवार्ड प्रदान किया जाएगा। जबकि 24 नवंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन्हें अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यहां इन्हें सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए अवार्ड प्रदान किया जाना है। मालूम हो कि सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली एवं कृषि क्षेत्र में बेहतर शोध को लेकर डा. पांडेय अभी तक चार दर्जन से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चूके हैं। इन्होंने इजराइल, स्पेन समेत अन्य देशों में आयोजित कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनित्व किया है। जबकि इनके द्वारा ड्रिप एरिगेशन एवं कृषि, ¨सचाई प्रणाली का चुनाव नामक किताबें लिखी हैं। जबकि ड्रिप एरिगेशन पर इनके द्वारा मोबाइल एप भी बनाया गया है। जिसका प्रयोग विभिन्न देशों में होता है। उक्त पुस्तक का प्रकाशन कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कराया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.