Move to Jagran APP

ददई दुबे के बेटे अजय के निधन पर शोक की लहर

संवाद सूत्र मझिआंव झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बड़े पुत्र सह समाजसेवी अजय दुबे का आकस्मिक निधन हो जाने से शोक की लहर दौड़ गई है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिसने भी यह खबर सुनी वह मायूस हो गया। हर ओर इस बात की चर्चा रही। गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व उने शव रात्रि

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 02:51 AM (IST)
ददई दुबे के बेटे अजय के निधन पर शोक की लहर
ददई दुबे के बेटे अजय के निधन पर शोक की लहर

मझिआंव : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विश्रामपुर से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बड़े पुत्र सह समाजसेवी अजय दुबे का सोमवार को रांची में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिसने भी यह खबर सुनी वह मायूस हो गया। हर ओर इस बात की चर्चा रही। इस खबर पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इलाज के लिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को यहीं पर उनका निधन हुआ। मौत की खबर सुनते ही पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग मौत की खबर सुनकर स्तंभ रह गए। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। वही लोगों के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग परिवार वालों को दुख सहने की क्षमता देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। ज्ञात हो कि उनका पैतृक गांव कांडी थाना क्षेत्र के चौका गांव है। अजय दुबे का शव रात तक गांव में पहुंचेगा। मृतक अजय दुबे के पिता ददई दुबे को कांग्रेस ने लंबे समय बाद एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। बेटे के निधन से ददई दुबे को बड़ा सदमा लगा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.