विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरु पूर्णिमा को ले गायत्री परिवार ने निकाली प्रभात फेरी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 05:17 PM (IST)

मझिआंव: गायत्री प्रज्ञा मंडल मझिआंव द्वारा रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को प्रखं

गुरु पूर्णिमा को ले गायत्री परिवार ने निकाली प्रभात फेरी
गुरु पूर्णिमा को ले गायत्री परिवार ने निकाली प्रभात फेरी

मझिआंव: गायत्री प्रज्ञा मंडल मझिआंव द्वारा रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को प्रखंड गायत्री परिवार के संयोजक नागेन्द्र ¨सह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी राधाकृष्ण मंदिर से निकलकर भजन कीर्तन करते एवं जागरण गीत गाते ब्लॉक मोड़ एवं शिव मंदिर चौक होते चंदरी स्थित गायत्री शक्ति पीठ निर्माण स्थल पर पहुंची। जहां परिक्रमा के बाद लोहरपुरवा, रेसुआ तथा बाजार पथ होते पुन: राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गई। साथ ही 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जाप प्रारंभ किया गया।

रविवार को प्रात: नौ बजे हवन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड संयोजक नागेन्द्र ¨सह ने बताया कि गायत्री परिवार का जाप एवं हवन करने से मनुष्य में देवत्व उदय होता है। पूरे विश्व में जाप से सुख और शांति मिलती है तथा धरती पर स्वर्ग का वातावरण तैयार होता है। संपूर्ण वातावरण शुद्ध होता है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की सुबह हवन यज्ञ सहित कई संस्कार होंगे। मौके पर शिक्षक शिव प्रसाद, रामविलास प्रसाद, देवमुनि विश्वकर्मा, बीरेंद्र सोनी, अखिलेश सोनी, ¨रकी देवी ,कृष्णनंदन विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा ,अशोक शर्मा, बंसी साह, विवेक सोनी, धर्मशीला देवी, ¨रकी देवी, सीमा दुबे, उषा ¨सह, सरिता उपाध्याय, अखिलेश सोनी, फुलझरी देवी,सारो देवी, शारदा देवी आदि उपस्थित थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।