बाल समागम में बच्चों ने दिखाया दम
मझिआंव: करमडीह जमा दो उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान
मझिआंव: करमडीह जमा दो उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बाल समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी, बीडीओ कमल किशोर ¨सह, विधायक प्रतिनिधि संजन ¨सह, सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्रनाथ दुबे, बीपीओ एसके दुबे ने संयुक्त रूप से दीपजला व फीता काटकर किया। बाल समागम कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान 100, 200, 400 मीटर दौड़, बोरा दौड़, वादविवाद प्रतियोगिता, चित्रांकण, भाषण, निबंध, विज्ञान मेला, गणित मेला, लंबी कूद, उंची कूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रेमानंद त्रिपाठी ने कहा कि बाल समागम से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है और इन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। बीडीओ कमल किशोर ¨सह ने कहा कि स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मनोरंजन जरूरी है। सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र ने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रखी है। शिक्षकों को उन्होंने गुणवतापूर्ण शिक्षा देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड से कुल 80 प्रावि व मवि के छात्र-छात्रा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कमलापुरी ने किया। मौके पर सांसद ्रतिनिधि बीरेंद्रनाथ दुबे, संजन ¨सह, डीडीओ विध्यांचल ¨सह, अखिलेश तिवारी,छोटू पंडित, विनोदानंद तिवारी, अभिमन्यु दुबे, उमेश मिश्रा,सुजीत मिश्रा, जयकुमार प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार सिह, डा. रंजीत कुमार, रामाकांत तिवारी, प्रभाकर सिन्हा, सीटी प्रबंधक विमलेश कुमार शुक्ला सहित कई स्कूल के शिक्षक व प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।